फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टिकरीगढ़ गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार

चुराह विधानसभा क्षेत्र के टिकरीगढ़ गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी की समस्या से तंग आकर ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम चुराह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग की कारगुजारी की पोल भी खोली। ग्रामीणों में बलदेव ठाकुर, दीनू, थान सिंह, भिंद्र सिंह, दीक्षित, काकू व तरूण कुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने नाग मंदिर से टिकरी गढ़ तक पांच किलोमीटर पेयजल लाईन बिछाने का कार्य शुरू किया था। इस कार्य पर 40 लाख रूपये खर्च किए जाने थे। लेकिन तीन किलोमीटर लाईन बिछाने के बाद विभाग ने इस कार्य को बंद करवा दिया है। इसके चलते टिकरीगढ़ के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें