फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में सावनपुर से लेकर पट्टी तक लग रहा लंबा जाम

सावनपुर से लेकर पट्टी तक रोजाना आधे घंटे से लेकर पौने घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। हाईवे पर सावनपुर घराट से आगे गिरे डंगा न लगा होना और सड़क के किनारों पर बेतरतीब तरीके से पार्क वाहन इसकी मुख्य वजह हैं। वाहनों के जाम की वजह से विद्यार्थियों समेत नौकरी पेशा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि वर्तमान में वाहनों का लंबा जाम लग रहा है तो आगामी समय में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान तो यहां से गुजरना भी वाहन चालकों और पैदल आवाजाही करने वाले लोगों के लिए दुश्वार होने वाला है। मणिमहेश टैक्सी यूनियन भरमौर के पदाधिकारियों ने भरमौर प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने को लेकर आवाज बुलंद की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें