फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यटन नगरी डलहौजी की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं बंद, पर्यटकों को होती है परेशानी

हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी जो हर साल लाखों पर्यटकों का स्वागत करती है, इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। 20 दिनों से पर्यटन स्थल डलहौजी की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। स्ट्रीट लाइटों के न जलने से स्थानीय बाशिदों, समेत पर्यटक भी रात के समय होटलों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। आलम, ये है कि शाम ढलते ही डलहौजी की सड़कें अंधकारमय हो जाती हैं, जिससे न केवल असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है, बल्कि जंगली जानवरों के भय ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कुल मिला कर डलहौजी जो राज्य सरकार को हर साल एक बड़ा राजस्व प्रदान करती है, में कई वर्षों से विकास कार्य ठप से दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन और जनता ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को एसडीएम डलहौजी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश चौबियाल, होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत मोनू, बताया कि डलहौजी में न केवल स्थानीय निवासी बल्कि आस-पास की पंचायतों से आने-जाने वाले लोग और यहां के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले देश-विदेश के छात्र भी इस समस्या से प्रभावित हैं। साथ ही, सेना और एयर फोर्स स्टेशन की मौजूदगी के कारण यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शाम के बाद डलहौजी की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों के अभाव में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलने में असहज महसूस करते हैं। वहीं, पर्यटक, जो डलहौजी के आकर्षणों को देखने आते हैं, अंधेरे और असुरक्षा के कारण डलहौजी में रात में बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। जंगली जानवरों का घरों के पास तक आ जाना इस समस्या को और भयावह बना रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें