पर्यटन नगरी डलहौजी के बनीखेत में होटल नेचर वैली में बहुचर्चित जनरल मैनेजर रजिंदर की हत्या के आरोपी दो पुलिस जवानों का 11 तारीख तक पांच दिन का रिमांड बढ़ाया गया है। मंगलवार को उन्हें न्यायक दंड अधिकारी प्रथम श्रेणी डलहौजी अदालत में पेश किया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन पुलिस जवान को व्हील चेयर के जरिए न्यायालय में लाया गया। पुलिस रिमांड के दौरान अब दोनों आरोपियों की सीआईडी अधिकारियों द्वारा गहनता से पूछताछ हो सकती है।