जिला कांग्रेस कमेटी चंबा की ओर से सर्किट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ओंप प्रकाश, शशिकांत मैहरा, अब्दूल गनी, भूपेंद्र राजू, अंजू देवी, मान सिंह और जितेद्र मैहरा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने के साथ तकनीकी और संचार क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आगे लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। वक्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।