फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: शरेला नाला के समीप संदिग्ध हालत में मिला कनिष्ठ अभियंता का शव, परिजनों ने किया चक्का जाम

चुराह विधानसभा क्षेत्र के शरेला नाला के समीप संदिग्ध अवस्था में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता का शव मिला है। वहीं परिजनों ने कनिष्ठ अभियंता की हत्या का अरोप लगाते हुए चंबा-तीसा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। परिजन और रिश्तेदार शरेला नामक स्थान पर स्थित होटल को सील करने, आरोपियों को पकड़ने समेत निष्पक्षता से मामले की जांच पर अड़े हैं। घटनाक्रम की भनक लगते ही चुराह विधायक डॉ. हंसराज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को अपने स्तर पर समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस समेत आपातकालीन वाहनों को न रोका जाए। थाना तीसा के तहत आते चंबा-तीसा मार्ग पर शरेला नाला के पास नवीन कुमार निवासी गांव गंड चंबा का शव गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर परिजनों को इतलाह दी। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच कर चंबा-तीसा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव कब्जे में ले लिया है। बताया कि परिजनों और रिश्तेदारों को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें