फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौरगढ़ के वार्षिक समारोह में छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौरगढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जसौरगढ़ पंचायत के प्रधान ईलम नेगी ने शिरकत की। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य शेर सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी पहना कर सम्मानित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद छात्राओं ने पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नर सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, कर्म सिंह शर्मा, रीता कुमारी, नारायण नेगी, राज कुमार, सुभाष कुमार, नवीन कुमार, अमित शर्मा, भिन्द्रों कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें