फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: परिधि गृह में हुई राज्य पेंशनर महासंघ की बैठक, मांगों पर हुआ मंथन

राज्य पेंशनर महासंघ की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग परिधि गृह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने की। इस बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के पेंशनरों के लंबित देनदारियों का भुगतान, डीए की लंबित किस्तें के भुगतान को लेकर भारी रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष ने कहा कि महासंघ मांग करता है कि इसका भुगतान अति शीघ्र किया जाए। कहा कि परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान न होना और चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके भी लंबित पड़े भुगतानों की जल्द अदायगी की जाए। जेसीसी का शीघ्र गठन न करने और राजस्व अनुदान न मिलने का हवाला देकर पेंशनरों को ठगा जा रहा है। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बैठक में हिमाचल सरकार की ओर से बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर कड़ा विरोध जताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें