फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन विद्यार्थियों को नाटक के जरिये एचआईवी पर किया जागरूक

Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 05:14 PM IST

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन से सचिव आकांक्षा डोगरा व विशिष्ट अतिथि आईसीटीसी काउंसलर सोलन कृतिका तोमर उपस्थित रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा ने अध्यक्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक लघु नाटक के जरिये अंकित व अन्य विद्यार्थियों ने एचआईवी पर बच्चों को जागरूक किया। जहां मुख्यातिथि ने मानवाधिकार पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। वहीं विशिष्ट अतिथि ने एचआईवी/ एड्स मुक्त समाज बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशा शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया व आचार्य सुरेश भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरित किए गए। सभी शिक्षक -गैर शिक्षक वर्ग व सभी विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें