उड़नपरी के नाम से मशहूर सीमा ने चीन के हांगकांग में हुई एशिया स्तर की 10 हजार मीटर की गर्ल्ज़ दौड़ में स्वर्ण पदक भारत के नाम किया। सीमा की इस उपलब्धि से जिला चंबा, प्रदेश समेत पूरे भारत का डंका विदेशी सरजमीं पर बजाया है। बेटी की बड़ी उपलब्धि के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।