फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर की छत का मरम्मत कार्य शुरू

ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर की छत अब बारिश के दिनों में नहीं टपकेगी। सोमवार को मंदिर की मरम्मत का कार्य चंद्रशेखर मंदिर कमेटी साहो के पदाधिकारियों की ओर से विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के साथ आरंभ किया गया। उपायुक्त चंबा से मिली अनुमति के बाद ही ये कार्य आरंभ किया गया। चंद्रशेखर मंदिर कमेटी साहो के प्रधान अदीप चौणा सुनील महाजन, यशपाल, जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर की छत बारिश के दौरान अक्सर टपकती रहती थी। जिस कारण मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। मामला ध्यान में आने पर उपायुक्त चंबा से कमेटी के पदाधिकारी मिले और मरम्मत कार्य करवाने के लिए अनुमति मांगी गई। इसकी अनुमति आखिरकार शनिवार को मिल गई है। उपायुक्त चंबा के अनुमति प्रदान करने के बाद सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मरम्मत कार्य आरंभ करवाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें