चंबा में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर संघ ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर एक ज्ञापन कार्यवाहक एसी टू डीसी चंबा को सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन ने एक रोष रैली भी निकाली। जो परिधि गृह चंबा से शुरू हुई और उपायुक्त कार्यालय परिसर में इसका समापन हुआ। संघ पदाधिकारियों ने इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय राज्य पेंशनर्स वेलफेयर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी ने बताया कि पेंशनर अपनी मांगों को लेकर कई वर्षों आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। इससे पेंशनरों में काफी रोष है।