फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देश-दुनिया से कटा पांगीवासियों का संपर्क, बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा

जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के बाद अब किलाड़-कुल्लू-मनाली मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के लिए सीमा सुरक्षा संगठन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। मौसम के खुलते ही किलाड़ से उदयपुर की तरफ सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का काम शुरू हो गया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में फरवरी माह के अंत तक जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते पांगीवासियों का संपर्क देश-दुनिया से पूरी तरह से कट गया है। ऐसे में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए बीआरओ की टीम अपनी मशीनरी समेत किलाड़-मनाली मार्ग और लोक निर्माण विभाग की टीमें संपर्क मार्गों को यातायात के लिए बहाल करने के कार्य में जुट गई हैं। वहीं, चुराह उपमंडल के अधीन आने वाले चंबा-तीसा मार्ग समेत संपर्क मार्गाें को भी लोक निर्माण विभाग की टीमों ने बहाल करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें