राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को दरबार हाल चंबा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं । इस दौरान एकल गान, समूह गान व वोट के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नव मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए गए।