फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि पर्व पर चंबा के शिव मंदिरों में भीड़, जगह-जगह प्रभात फेरियां निकालीं

महाशिवरात्रि पर्व पर चंबा के शिव मंदिरों में अल सुबह से काफी भीड़ देखने को मिली। चंबा शहर समेत जिला के विभिन्न जगहों पर लोगों की ओर से प्रभात फेरिया निकाली गईं। प्रभात फेरी में नन्हे मुन्ने बच्चे शिव, पार्वती समेत अन्य रूपों में नजर आए। भजन-कीर्तन का दौर भी इस दौरान जारी रहा। महिलाओं, पुरुषों के अलग-अलग समूह में होने वाले भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। वहीं, जिला चंबा के भरमौर 84 परिसर स्थित शिव शंकर के मंदिर, ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर साहो, जनसाली स्थित शिव मंदिर, सपड़ी स्थित मंदिर में सुबह से ही महिलाएं पुरुष और लड़कियां शिव को जलाभिषेक करती नजर आईं। रिमझिम बारिश के चलते श्रद्धालुओं ने कुंजर महादेव मंदिर में माथा टेका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें