नगर परिषद चंबा ने शहर में अवैध रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी और थाना प्रभारी सहित अन्य टीम ने कई रेहड़ी धारकों का सामान जब्त किया। दुकानदारों को दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने के लिए लताड़ लगाई । बाजार में रेहड़ियों से आनन-फानन में रेहड़ीधारक सामान उठाते नजर आएं।