चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता आयुष, युवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने की। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। मार्च पास्ट की टुकड़ियों का नेतृत्व डीएसपी प्रोवेशन मयंक शर्मा ने किया। इस मौके स्कूली बच्चों और विभिन्न दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों और मेधावी रहे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।