जिला चंबा में विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों के आह्वान पर बाजार बंद हैं। सुबह 9:00 से लेकर 12 बजे तक दुकानें बंद हैं। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से बाजार में सन्नाटा ही पसरा रहा। परिषद की ओर से व्यापारियों से तीन घंटे तक बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया था, जिसमें दुकानदारों और व्यापारियों ने भरपूर सहयेाग दिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि दुकानदारों का भरपूर सहयोग मिला।