चंबा शहर के कश्मीरी मोहल्ला के साथ लगती पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर भूस्खलन वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की ज्वलंत समस्या को सुना। उन्होंने भूस्खलन होने से क्षेत्र को बचाने और इस संबंध में उचित कदम उठाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।