वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र गमगुल सिया बेई में बर्फबारी के बाद अवैध शिकार को लेकर वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने अपनी टीम के साथ रेड की। इस दौरान क्षेत्र के उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया गया। जहां पर वन्य जीवों का अवैध शिकार होने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। जंगल के आस पास घूमने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्हें कोई व्यक्ति हथियार के साथ नहीं मिला। जंगल में हथियार लेकर जाने वाले लोगों पर विभाग ने अपनी पैनी नजर बनाकर रखी है। डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि बर्फबारी के दौरान खाने की तलाश में निचले ईलाकों में उतरने वाले वन्य जीवों का किसी भी सूरत में अवैध शिकार नहीं होने दिया जाएगा।