फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खड़ामुख-होली मार्ग भूस्खलन से 11 दिन बाद भी बंद, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

खड़ामुख-होली मार्ग भूस्खलन से 11 दिन बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। पहाड़ दरकने के चलते यह समस्या पेश हो रही है। ऐसे में होली उपमंडल और भरमौर प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए पहाड़ी से एक पैदल आवाजाही का रास्ता तैयार करवाया है। लेकिन, खड़ी चढ़ाई वाला यह पैदल रास्ता अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को पीने तक का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों में हाकम चंद, नरेश कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार ने बताया कि खड़ामुख-होली मार्ग यातायात के लिए अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। पैदल आवाजाही का वैकल्पिक मार्ग भी अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम कर रहा है। ग्रामीणों ने प्राथमिकता के आधार पर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए मार्ग से मलबा हटाने का क्रम जारी है। ग्रामीणों की आवाजाही के लिए पैदल आवाजाही का रास्ता बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें