जनजातीय क्षेत्र पांगी में मनाए जा रहे जुकारू उत्सव के नौवें दिन मिंधल गांव में नवालू मेला मनाया गया। इस दिन मिंधल माता के गूरों और ठाठड़ी ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव से मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें जहां मिंधल माता के गूर अपने परिधानों को पहनकर शामिल हुए। तो वहीं गांव के अन्य लोग भी पूरी आस्था के साथ शोभायात्रा में शरीक हुए। मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।