फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने मांगों को लेकर चंबा में किया मंथन

Krishan Singh Updated Fri, 10 Jan 2025 04:42 PM IST

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की मासिक बैठक परिधि गृह लोक निर्माण विभाग चंबा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष बजीर सिंह यादव ने की। इस मौके पर महांसघ के राज्य उपाध्यक्ष डाॅ. डीके सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डाॅ. डीके सोनी और बजीर सिंह यादव ने कहा कि 2016 से संशोधित वित्तीय लाभ पर सरकार कुंडली मारकर बैठी है, जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने सरकार को चेताया कि हमारे धैर्य की परीक्षा ना ले। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि 65 वर्ष से लेकर 80 वर्ष के बाद मिलने वाले वित्तीय लाभ, पांच प्रतिशत,10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत और 20 प्रतिशत को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। उन्होंने ओपीएस को भी लागू करने की मांग उठाई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अशोक गौतम सेवानिवृत ब्लॉक ऐलीमेंटरी शिक्षा अधिकारी को जिला समन्वयक के पद दिया गया। बैठक में दुनी चंद, जर्म सिंह ठाकुर, अशोक शर्मा, रोशन लाल शर्मा, देवव्रत बड़ौत्रा, देवेंद्र बगलवान, वीआर भंडारी, बुधिया राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें