खड़ामुख-होली सड़क पर शिवनगरी सत्संग भवन के पास 20 मीटर का हिस्सा जमींदोज हो गया। भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह भूस्खलन से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण खड़ामुख से होली, होली से खड़ामुख के लिए वाहनों के पहिये थम गए हैं। वाहनों के पहिए थमने से देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। अब नए सिरे से सड़क का डंगा नहीं लगने तक वाहनों की आवाजाही पर बंद रहेगी।