चंबा जिले में मौसम के बदले मिजाज के बाद हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की। वहीं विकास खंड सलूणी के अधीन आने वाले खड़कौटा में दर्शन कुमार के मकान की छत अंधड़ से उड़कर खेतों में जा गिरी। गनीमत, ये रही कि मकान की छत उड़ने के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद प्रभावित परिवार ने संबंधित क्षेत्रीय पटवारी, पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया।