फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की जनरल हाउस की बैठक संपन्न

अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 01:40 PM IST

विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम जिला चंबा की जनरल हाउस की बैठक चंबा में जिला अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महासचिव नरसिंह रावत, वित्त सचिव जगदीश ठाकुर, देवी सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य किशन शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोभिया राम, यूनिट प्रधान चंबा के अलावा सैकड़ो पेंशनरों ने भाग लिया। इस बैठक में विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा, उप महासचिव जगमेल सिंह ठाकुर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मोहल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा की विद्युत बोर्ड का प्रबंधन वर्ग वेतन संशोधन के 2 साल बाद भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर पेंशनर्स को वित्तीय लाभ अदा नहीं कर पाया है यहां तक की विद्युत बोर्ड लिमिटेड में पिछले 1 साल से सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को उनकी ग्रेच्युटी व लीव-इन-कैशमेंट की अदायगी भी नहीं हो पा रही है, वो जल्द हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें