चंबा विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों की पहली चुनावी रिहर्सल बुधवार को राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में हुई। इनमें 260 पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ईवीएम व वीवी पेट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करना को लेकर अवगत करवाया।