फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: कीड़ी पंचायत के मंडोलू गांव में मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई। इससे परिवार का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन परिवार के सामने अब बड़ी संकट की स्थिति खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में घर पूरी तरह जल गया और परिवार अपने कपड़ों और कुछ जरूरी चीजों के अलावा कुछ भी नहीं बचा सका। गुरुवार प्रात करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर सरकार व प्रशासन से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्हें मौके पर पहुंच कर प्रभावित परिवार को राहत सामग्री भी वितरित की। वहीं जिला परिषद मनु ने बताया कि यह केवल सामान की क्षति नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, यादों और सपनों का टूट जाना है, जो किसी भी परिवार के लिए बहुत बड़ा दुख है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें