फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों को मक्की, सब्जियों की बुवाई के लिए तैयार करने लगे किसान

चंबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों को मक्की सहित अन्य फसलों की बुवाई सहित सब्जियां रोपित करने के लिए तैयार करने में ग्रामीण जुट गए हैं। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में अक्सर 22 अप्रैल माह तक मक्की की बिजाई का कार्य पूरा हो जाता है। लेकिन इस मर्तबा मौसम की मार के बाद अब धूप खिलने से किसान अपने परिवारों समेत खेतों में काम करते साफ नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर ट्रेक्टरों, पावर टिल्लर तो कई जगहों पर पारंपरिक तरीके से बैलों के जरिये ही खेतों की रोपाई करने का कार्य किया जा रहा है। किसान प्रमोद कुमार, किरपा राम, निधिया राम, परमेश कुमार, राजीव कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, अमित कुमार ने बताया कि मक्की और सब्जियों की बिजाई से पूर्व किसान अपने खेतों में तैयार करने के कार्य में जुट गए हैं। किसानों को उम्मीद है कि समयानुसार मक्की और सब्जियों की बिजाई करने पर उन्हें अच्छी आमदनी हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें