जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रविवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों के जरिये किलाड़ स्थित हेलीपैड और भरमौर हेलीपैड से सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड पहुंची। जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच मशीनों को ट्रकों के जरिए बहुतकनीकी संस्थान सरोल स्थित स्ट्रांग रूमों में पहुंचाया गया। स्ट्रांग रूमों के बाहर आईटीबीपी के जवानों, बटालियन और हिमाचल पुलिस के जवानों की तीन लेयरों के जरिए सुरक्षा की जा रही है। स्ट्रांग रूम को बंद कर दिया गया है। अब मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूमों को खोला जाएगा।