फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रांतीय प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुए एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन चंबा क्षेत्र के चुनाव, मांगों पर भी हुआ मंथन

हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन चंबा क्षेत्र के चुनाव प्रांतीय प्रदेशाध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इन चुनावों में प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर, प्रांतीय सलाहकार सुरेश ठाकुर, प्रदेश प्रैस सचिव जगर नाथ ठाकुर, मंडलीय प्रधान बद्री भरमौरी, धर्मशाला यूनिट के प्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने चंबा क्षेत्र के चालकों को संबोधित करते हुए सरकार व प्रबंधन से मांग की है कि निगम में 500 चालकों की भर्ती तुरंत की जाए, ताकि प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। कहा कि प्रति वर्ष 300 चालक निगम से सेवानिवृत हो रहे हैं व निगम के चालकों पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ रहा है, क्योंकि आने वाले समय में सरकार नई बसों की खरीद भी कर रही है। कहा कि सरकार और प्रबंधन से यह भी मांग की है कि पिछले 45 महीनों से रुका हुआ अतिरिक्त रात्रि भत्ता व अन्य भत्ते को शीघ्र प्रदान किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष मिलाप चंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के अन्य विभागों में 50 हजार रुपये एरियर की किस्त दी गई है। लेकिन, हिमाचल पथ परिवहन के कर्मचारियों को एक किस्त तक नहीं दी गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किस्त निगम के कर्मचारियों को भी दी जाए। इसके अलावा उन्होंने निगम की कार्यशालाओं में कलपुर्जों की कमी को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें