फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं में हुआ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Thu, 25 Sep 2025 02:59 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय लेसवीं में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने केरल एवं हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद विद्यालय के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के प्रभारी बलबीर सिंह ने इस अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के मुख्याध्यापक सुभाष चंद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। विद्यार्थियों में सांस्कृतिक समझ, टीम भावना और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। इस अवसर अन्य शिक्षकों पवन कुमार, कुलदीप चौहान, मुनीष कुमार, शिव कुमार, गुरदित्ता, धर्म सिंह एवं नवनीत कुमार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों का मार्गदर्शन किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम प्रभारी बलबीर सिंह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया। बलबीर सिंह ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा, जिसने न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाया बल्कि उनमें राष्ट्रीय एकता और विविधता में एकता की भावना को भी प्रबल किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें