फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में जिला स्तरीय 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आगाज, 350 से अधिक विद्यार्थी ले रहे भाग

जिला स्तरीय 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन मिंहास ने किया। यह कार्यक्रम 23 नवंबर तक चलेगा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में छह प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विभिन्न स्कूलों से 350 से अधिक विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य रूप से वरिष्ठ और कनिष्ठ ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की अलग-अलग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा मॉडल प्रदर्शनी, गणित ओल्पियाड, स्टूडेंट साइंस एक्टिविटी रिपोर्ट और साइंस स्किट का आयोजन भी होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें