फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: मणिमहेश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 22 घंटे फंसे रहे श्रद्धालु

चंबा-भरमौर मार्ग पर मणिमहेश यात्रा के दौरान रविवार देर रात भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। करीब 22 घंटे तक यात्रा पर निकले हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे रहे। इस कठिन समय में हर-हर महादेव लंगर कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं के लिए किसी देवदूत से कम साबित नहीं हुए। लंगर कमेटी ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए श्रद्धालुओं को भोजन, पानी और चाय की व्यवस्था कराई। छोटे बच्चों के लिए गर्म दूध उपलब्ध करवाया गया, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों को रुकने के लिए रात भर सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था बनाई गई। वहीं प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी लगातार सड़क बहाल करने में जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें