चैत्र नवरात्र पर चंबा के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े हैं। बीते 55 वर्षों से अधिक समय से चंबा शहर के साथ लगते मोहल्ला माई का बाग में श्रद्धालुओं के एक दल ने श्री बालाजी धाम से विधिवत रूप से पवित्र ज्योति को लेकर चंबा पहुंचा। नवरात्र पर मोहल्ले में भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहता है। वहीं, दुर्गानवमी के दिन जालपा माता मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। अगले दिन मूर्तिकार लता कुमारी की ओर से बनाई गई माता महाकली की भव्य मूर्ति व श्री ज्वालाजी की पवित्र ज्योति को एक विशाल शोभायात्रा के रूप में रावी नदी नदी में प्रवाहित किया जाता है। मोहल्लावासियों में कन्हैया कुमार, दीपक कुमार, पुष्पनाथ, नरेंद्र नाथ, मयंक कश्यप, अजय वर्मा, नरेंद्र मैहरा, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार, लोकेश नाथ ने बताया कि नवरात्र के उपलब्ध पर जिला के मंदिर रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सुसज्जित किए गए हैं। इसी क्रम में मोहल्ला माई का बाग स्थित जालपा माता मंदिर में भी चैत्र नवरात्र उत्सव के दौरान भव्य मंदिर बनाया गया है।