फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: डीसी से मिला गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच का प्रतिनिधिमंडल

गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। मंच के अध्यक्ष सरवण कुमार ने कहा कि हमारे समुदाय के लोग जनजाति श्रेणी में आते हैं। मंच माह में दो बैठकें करता है। कहा कि बैठक और अन्य कार्य करने के लिए जिला मुख्यालय पर मंच के पास कोई भी कार्यालय नहीं है। कहा कि चंबा में एक जनजाति सराय भवन है जोकि हिमाचल सरकार के अधीन ही है। अध्यक्ष ने उपायुक्त से मांग की है कि इसी जनजातीय सराय में हमारे मंच को कार्यालय उपलब्ध करवाया जाए। इस मौके पर संजीव कुमार, प्यार चंद, रमेश खन्ना, एमआर शर्मा, प्रवीण कुमार और जोगिंदर ठाकुर अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें