राजकीय महाविद्यालय चंबा में आयोजित सीएससीए समारोह के दौरान कविता पाठ में निशांत ने पहला, सलीम ने दूसरा और हिमानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वीरेन, उमेश और कोमल रानी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में गोरिता प्रथम, सलीमा द्वितीय व अक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। एकल लोक गायन प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम, रिमझिम व अभिषेक दूसरे, संजीव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, एकल नृत्य में साहिल प्रथम, गीतांजलि द्वितीय व कशिश तृतीय स्थान पर रहीं। इसी उपलक्ष्य पर साइबर क्राइम उद्देश्य पर एक लघु नाटक का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य भी पेश किए गए। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत रूप से समारोह का आगाज किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाए।