फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा के फोल्गत गांव के लिए बने श्मशान घाट के रास्ते की हालत खस्ता, लोगों में रोष

राजपुरा पंचायत के फोल्गत गांव के लिए बने श्मशान घाट के रास्ते की हालात पूरी तरह से खस्ता बनी हुई है। रास्ता जगह-जगह से टूट चुका है और यहां पर अंतिम यात्रा के लिए शव को ले जाना किसी चुनाैती से कम नहीं है। जब भी गांव में किसी का देहांत होता है तो गांव के लोग खुद वहां रास्ते से झाड़ियां को साफ करने के अलावा अस्थायी रास्ते का निर्माण करते हैं। हैरत की बात है कि पंचायत प्रबंधन की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई भी कारगर कदम तक नहीं उठाया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के साथ नाले में अवैध रूप से लोग मलबा फेंकते हैं और वही मलबा नीचे श्मशान घाट के रास्ते को भी खराब करता है। यहां पर इतनी गंदगी है कि जब शव यात्रा नाले से गुजरती है तो कांच और पत्थरों से कई लोगों के पांव में चोट लग जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधि से यहां रास्ता साफ करने व उसे पक्का करने की मांग उठाई गई है। बावजूद इसके अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें