फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू ने कंगना पर साधा निशाना, बोले- राजनीति में जयराम के निर्देशों पर गईं तो फेल हो जाएंगी

मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत ने बॉलीवुड में भले ही हिमाचल का नाम ऊंचा किया है लेकिन राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशों पर तो फेल हो जाएंगी। कहा कि कंगना केवल पूर्व मुख्यमंत्री के ईशारों पर भाषण व बातें कर रही हैं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भरमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी धन की फिजूलखर्ची हुई। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन सभी फिजूल खर्चों को बंद करवा दिया। इससे सरकार का राजस्व बढ़ा। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार ने आम जनता के हित में फैसले लिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें