फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल के जरिये की बात

Krishan Singh Updated Sun, 21 Dec 2025 05:36 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम जिला चंबा की भजोतरा पंचायत के मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों के साथ वीडियो कॉल के जरिये बात की। मुख्यमंत्री ने निशा के साथ बात करते हुए कहा कि चारों बच्चों की पढ़ाई सीसीआई केंद्र से जारी रखवाई जाएगी। उनकी शिक्षा और रहन-सहन का सारा खर्च सरकार उठाएगी व आपका भविष्य हम बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा एक भाई आपका चेन्नई में है उसे भी आप हिमाचल बुला लें। आप चारों बच्चों को सरकार की योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। निशा ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है उसे फिर से शुरू करते हुए 11वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जमीन के ऊपर लोन भी चल रहा है उसका भी हल निकाला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें