केंद्रीय राजकीय माध्यमिक पाठशाला कियाणी में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले बच्चों ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। उसके बाद मुख्य अथिति बीईओ गेशु बक्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने निपुण मेले का भी निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। प्रधान ग्राम पंचायत कियानी सरिता और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। स्कूल की मुख्य अध्यापिका आशा कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की। अंत में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।