फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: कोहलड़ी पंचायत में बुजुर्ग जयकिशन से कथित मारपीट पर एसपी से मिले ग्रामीण

चंबा। कोहलड़ी पंचायत में 72 वर्षीय बुजुर्ग जयकिशन के साथ कथित मारपीट मामले को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी कार्यालय चंबा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पिकी देवर, ज्ञानों, कार्तिक, रीना, कमलो, रोशनी, अजय और अमित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने डीएसपी को ज्ञापन सौंप मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और एफआईआर में दर्ज तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बुजुर्ग के परिवार और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें