फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मरीज को चारपाई पर उठाकर ग्रामीणों ने तय किया पांच किलोमीटर का सफर, साच हेलीपैड पर पहुंचेगा हेलीकॉप्टर

जनजातीय क्षेत्र पांगी के धनाला में फंसे मरीज को घाटी से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर साच हेलीपैड में भेजने की बात कही है। ग्रामीण मरीज को पांच किलोमीटर चार फीट बर्फ में चारपाई पर उठाकर गलेशियर पार करके घिसल नाला पहुंचे। जहां से मरीज को साच तक वाहन के जरिए पहुंचाया गया। अब मरीज को साच में लोनिवि के रेस्ट हाउस में रखा गया है। जहां पर हेलीकॉप्टर आने पर उसे घाटी के बाहर लिफ्ट किया जाएगा। पंगवाल एकता मंच ने इस मरीज को हेलीकॉप्टर के जरिए लिफ्ट करवाने को लेकर जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक को फोन पर जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें