फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: भरमौर नागरिक अस्पताल में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद

भरमौर (चंबा)। लोक निर्माण विभाग भरमौर के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि भरमौर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को सरकार जल्द भरने जा रही है। कहा कि भरमौर अस्पताल में पुरानी हो चुकी मशीनों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाकर आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने के लिए चंबा अथवा अन्य स्थानों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भरमौर क्षेत्र में जल्द ही एक विशेष मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें नामी अस्पतालों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवाएं प्रदान करेगी। कैंप की तिथि जल्द निर्धारित कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें