चंबा के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ ही मंदिर से जुड़े इतिहास को भी जाना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में विभिन्न मंदिरों के समूह को देखकर काफी चकित रह गए। इससे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का काफिला इसके बाद चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग से होते हुए गग्गल के लिए रवाना हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, चंबा-कांगड़ा प्रभारी विपिन परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल,चुराह विधायक डॉ. हंसराज, भरमौर विधायक डॉ. जनकराज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व सदर विधायक विधायक पवन नैयर, भटियात पूर्व विधायक बिक्रम जरयाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दिनेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।