फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: गुवाड़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, लोगों को हो रही भारी परेशानी

विधानसभा क्षेत्र चंबा की गुवाड़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक गया है। जिससे क्षेत्र की हजारों आबादी को मामूली बुखार व अन्य बीमारी के लिए चंबा का रुख करना पड़ रहा है। सदर के विधायक सता में आने के बाद इस बारे में 3 साल तक कुछ नहीं कर पाए हैं। जिससे लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया गया कि उनके उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके पीएचसी सेंटर बनाया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया और 3 सालों से यहां ताला लड़का हुआ है। सदर विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायक लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें