चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, गैर सरकारी संस्थाओं सहित मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों और कलाकारों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।