फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: भाजपा नेता जय सिंह के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने एडीसी को साैंपा ज्ञापन

चंबा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन कर एडीसी अमित मेहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चालकों ने जिला पुलिस पर कथित उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और बिना ठोस कारण कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जय सिंह ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मी आम लोगों से धमकाने वाले अंदाज में पेश आते हैं और वर्दी का दुरुपयोग कर नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। चालकों में नरेश कुमार, मनीश कुमार, हरिंद्र कुमार, गुरचरण सिंह, विनोद कुमार, ओर बलदेव राज ने कहा कि वे भरमौर चौक पर सीमित संख्या में अपनी टैक्सियां खड़ी करते हैं। वहां एचआरटीसी की टैक्सियां भी संचालित होती हैं जिससे यातायात प्रभावित नहीं होता। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें