फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढलोग स्कूल में भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए सुरक्षा के अहम उपाय

Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 11:31 AM IST

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सतर्कता और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च पाठशाला ढलोग में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास में विद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापिका रीना भट्ट ने की। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराने के बजाय शांत रहें और तुरंत "ड्रॉप, कवर एंड होल्ड" तकनीक अपनाएं। इसके तहत नीचे झुककर मजबूत मेज या डेस्क के नीचे शरण लें और उसे मजबूती से पकड़े रहें, जब तक झटके पूरी तरह बंद न हो जाएं। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि भवन के भीतर होने पर खिड़कियों, शीशों, भारी फर्नीचर और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। साथ ही लिफ्ट का उपयोग न करें और झटके रुकने के बाद व्यवस्थित तरीके से खुले एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। खुले क्षेत्र में भी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और दीवारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को आपदा के समय अफवाहों से बचने, एक-दूसरे की सहायता करने और शिक्षकों व बचाव दल के निर्देशों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्य अध्यापिका रीना भट्ट ने कहा कि ऐसे अभ्यास विद्यार्थियों में आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं और आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित व्यवहार अपनाने का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा उपायों की पुनरावृत्ति कराई गई तथा भविष्य में भी नियमित रूप से इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित करने पर जोर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें