फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संरक्षण पर चर्चा

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक शुक्रवार को बचत भवन में आयोजित की गई। उपायुक्त एवं ट्रस्ट के चेयरमैन मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ट्रस्ट की कार्यकारिणी के गठन के साथ मंदिर परिसर में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। वहीं, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शेड निर्माण, शौचालय की व्यवस्था और भवन की मरम्मत करवाने से संबंधित प्रस्ताव भी रखे गए। बैठक में मंदिर परिसर की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एसडीएम चिराग शर्मा, तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका सहित ट्रस्ट के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें